केन्द्रीय ग्रामीण, पंचायतीराज एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज देर रात ग्वालियर आकर कल शनिवार, 28 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे.
श्री तोमर प्रात: 11 बजे सामूदायिक भवन डबरा में कृषक संगोष्ठी व तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, 1.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय भितरवार में कृषक संगोष्ठी व तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, 2.30 बजे भितरवार में सांसद निधि से निर्मित अभिभाषक संघ कक्ष का लोकापर्ण, 3.30बजे ग्राम झारौली में कृषक चौपाल, 4.30बजे, ओमशिव फूड प्रोडक्ट्स का शुभारंभ, सांय 6.30बजे सेवानगर पार्क ग्वालियर में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के दीपावली मिलन समारोह, 7.15बजे नारायण वृद्धाश्रम लक्ष्मीगंज लश्कर स्थित बालिका महिला प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन करने के बाद रात्रि 8 बजे बारादरी चौराहा मुरार में भाजयुमो द्धारा आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे तथा 8.30 बजे डी डी नगर स्थित महाराजा काम्पलेक्स में आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेंगे.