आज दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में तकलीफ के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्हें उस वक़्त पेट में तकलीफ हुई जब वे हिमाचल के दौरे पर थीं। वे वहां अपनी पुत्री के बन रहे नए आवास को देखने गयीं थीं। शाम को उनके पुत्र राहुल ने ट्वीट कर बताया कि माँ अब ठीक हैं।
उल्लेखनीय हैं कि सोनिया गांधी को पूर्व में भी पेट की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। उनका इलाज अमेरिका में भी चल रहा है। उन्हें बीमारी कौन सी है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।