: यूपी में फिर बज गया है चुनावों का बिगुल. इस बार स्थानीय निकायों के चुनावों में टक्कर होने वाली है. 22 नवंबर से 29 नवंबर के बीच तीन चरणों में 16 नगर निगमों के चुनाव होंगे. एक दिसंबर को नतीजे आएंगे. निकाय चुनाव में पहली बार सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी सिंबल पर मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं.
इन चुनावों में 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायत के लिए भी चुनाव होंगे.
इस साल मार्च में योगी के सीएम बनने के बाद पहली बार कोई बड़ा चुनाव होने जा रहा है. इस चुनाव नतीजे से ये पता चलेगा कि लोग अपने मौजूदा सीएम से कितने खुश हैं या कितने नाखुश हैं. यानि स्थानीय निकायों के चुनाव योगी के कामकाज का इम्तिहान होगा.
ये चुनाव तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 22 नवंबर, दूसरे चरण में 26 नवंबर और तीसरे चरण में 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.
यूपी में 75 जिले हैं. जिनमें 16 नगर निगम हैं.
सहारनपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी.
2012 के नतीजे
अखिलेश राज में यूपी में 14 नगर निगम थे. अब ये संख्या बढ़कर 16 हो गई है.
2012 में बीजेपी को 10 नगर निगम में जीत मिली थी, बीएसपी एक नगर निगम में जीती थी, जबकि समाजवादी पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी थी. एक नगर निगम पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया था.