Homeप्रमुख खबरेंनरेन्द्र तोमर समर्थक अशोक जादौन बने ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष

नरेन्द्र तोमर समर्थक अशोक जादौन बने ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के करीबी अशोक जादौन को ग्वालियर मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। उदयवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से ग्वालियर मेला प्राधिकरण में नियुक्तियां नहीं की गई थीं इस वजह से इस महत्वपूर्ण प्राधिकरण की कमान प्रशासन के हाथ थी पिछले कई वर्षों से मेले की साख लगातार गिर रही थी इस वर्ष भी मेला ग्वालियर की जनता को आकर्षित करने में नाकाम रहा था और हाटनुमा स्वरुप के साथ समाप्त हो गया अब प्रदेश सरकार द्वारा प्राधिकरण में नियुक्तियां किए जाने के बाद इसके वैभव शाली स्वरुप के लौटने की आशा जागृत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments