Homeप्रमुख खबरेंनरोत्तम का दतिया से टिकिट कटने पर समर्थकों का फूटा गुस्सा जिलाध्यक्ष...

नरोत्तम का दतिया से टिकिट कटने पर समर्थकों का फूटा गुस्सा जिलाध्यक्ष सहित पार्षदों ने दिया इस्तीफ़ा

मध्य प्रदेश में होने वाले दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा. अब नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर समर्थकों ने भारी विरोध किया. NH44 को कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा दिया. दतिया में बीजेपी के कार्यालय को भी बंद कर दिया गया. दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष ने नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में इस्तीफ़ा दे दिया है पार्षदों के भी इस्तीफा देने की खबर है।

व्यापारियों ने नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में बाजार बंद रखने का आह्वान किया । इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। प्रशासन ने शहर में मुनादी कराकर व्यापारियों से अपनी दुकानें खुली रखने और आम

नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव के लिए टिकट तक खरीद लिया था. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम चुनाव हार गए थे. लेकिन जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ, वो क्षेत्र में एक्टिव हो गए थे. इस सीट से वो तीन बार विधायक रह चुके हैं. दतिया सीट को बीजेपी का ‘गढ़’ माना जाता है.

30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे

बीजेपी के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद इस सीट से उम्मीदवार के तौर पर तिवारी का नाम घोषित किया गया. दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को होगा और परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments