ग्वालियर / जिले में निजी नलकूपों के खनन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस आशय का आदेश जारी किया है। ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को ध्यान में रखकर ग्वालियर जिले की सभी तहसीलों के अंतर्गत मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाया गया था।