Homeग्वालियर अंचलनवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुशवाह ने महापुरुषों कि प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित...

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुशवाह ने महापुरुषों कि प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह  के पदभार ग्रहण करने के बाद ग्वालियर पहुंचे । श्री कुशवाह ने ग्वालियर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला कर श्रद्धासुमन अर्पित की । इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, निगम सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरीपाल, मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पवन सेन, राकेश माहोर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव उपस्थित थे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ज्योतिबाफूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की शुरुआत की । उसके बाद श्री कुशवाह ने शहीद हेमू कालानी प्रतिमा बाडा, महारानी लक्ष्मी बाई फूलबाग, लाल बहादुर शास्त्री जी पड़ाव, वीर दुर्गादास राठौड़ हजीरा, अवंती बाई लोधी मल्लगढा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी दीनदयाल नगर, शहीद भगत सिंह 7 नंबर चौराहा मुरार, शहीद चंद्रशेखर आजाद बारादरी चौराहा, मुरार, झलकारी बाई आकाशवाणी चौराहा, स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर जी निगम मुख्यालय, महात्मा गांधीजी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी, क्रांतिकारी लाल बाल पाल फूलबाग, स्वामी विवेकानंद जी चेतकपुरी, श्रीमंत राजमाता सिंधिया जी, सिटी सेंटर कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी छत्री कटोराताल, वीर सावरकर, स्व. श्री शीतला सहाय जी कटोराताल, अहिल्याबाई होल्कर कटोराताल रोड, त्रिमूर्ति तिराहा सिंधी कॉलोनी पर स्थित शहीद भगत सिंह जी पहुंच कर पुष्पामाल अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीश साहू, अनिल सांखला पार्षद,भगवान सिंह कुशवाह पार्षद , मनोज भार्गव, सतीश कुशवाह, राम किशन प्रजापति, भालचंद्र विश्वकर्मा, कमल रजक, सतीश कौरव, बबलू कोटिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments