Homeग्वालियर अंचलनवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह का स्वागत

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह का स्वागत

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह का स्वागत समारोह का कार्यक्रम मुखर्जी भवन में आयोजित किया गया । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने स्वागत समारोह में बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसका निर्वहन में आप सबके सहयोग से पूरी मेहनत और ईमानदारी से करूंगा ।

श्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लगना होगा । उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग समाजों के लोगों को दिलाने के लिए मोर्चा कार्यकर्ताओं को लगना होगा ।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने भाजपा कार्यालय और कार्यकर्ताओं से जुड़े पुराने संस्मरण भी सुनाएं ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल मखीजानी ने श्री कुशवाह के स्वागत समारोह में बोलते हुए कहा कि
पार्टी एक वृक्ष है मोर्चे उसके तने हैं और प्रकोष्ठ उसके पत्ते है वहीं उन्होंने श्री कुशवाह और अपने जुड़े पुराने संस्मरण भी सुनाएं ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हरीश मेवाफरोष ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजू सेंगर ने किया ।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह का स्वागत करने वालों में सर्व श्री महेश जयसवाल धर्मेंद्र राणा सुरेंद्र शर्मा विनोद शर्मा, सुशीला कुशवाह हेमलता बुधौलिया जवाहर प्रजापति आशीष अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव नवीन परांडे दयाल कौरव लता सिंह जनरल गुर्जर सतीश कुशवाह भागचंद दीपक अग्रवाल, विश्वकर्मा सतीश साहू मनोज मुटाटकर जयंत शर्मा प्रहलाद प्रजापति, विकास साहू, राजू पलैया, डालचंद वर्मा, रामकुमार सोनी, नरेंद्र चौहान एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments