नागपुर /भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागपुर में स्मृति मंदिर परिसर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और अ. भा. कार्यकारिणी सदस्य एवं डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष भय्याजी जोशी, केन्द्रीय मन्त्री श्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री का भय्याजी जोशी ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।