ढाका /दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट हुआ, जिससे यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, चाटोग्राम के BM कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई। ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया है।