Homeप्रमुख खबरेंनीति शोध के प्रभारी दीपेंद्र पदम वरैया को मुख्यमंत्री ने "स्वामी ब्रह्मानंद...

नीति शोध के प्रभारी दीपेंद्र पदम वरैया को मुख्यमंत्री ने “स्वामी ब्रह्मानंद गौ सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया

भोपाल /हिंदुस्तान समाचार द्वारा भारतीय जनता पार्टी नीति शोध एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री दीपेंद्र पदम वरैया  का सोशल मीडिया के क्षेत्र में एवं उनके निमित्त उनके पूज्य पिताजी मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री पदम वरैया जी का मध्य प्रदेश सरकार ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में हिंदुस्तान समाचार द्वारा आयोजित बुंदेलखंड विकास परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया

स्व श्री पदम वरैया ने गौ संवर्धन बोर्ड की उपाध्यक्ष पद पर रहकर उत्कृष्ट गौ सेवा कर हजारों पशुओं को काटने से बचाया स्वयं प्राणों की परवाह न करते हुए कसाइयों से दो-दो हाथ किये कई बार ट्रक ले जा रहे कसाइयों ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया पर श्री वरैया जी ने सदैव दायित्व पर रहकर  गौ माता की रक्षा की उन्हीं के कार्यकाल में मध्य प्रदेश में पहला गौ अभ्यारण शुरू हुआ इसीलिए हिंदुस्तान समाचार में उनके कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत उनके पुत्र के माध्यम से पुरस्कृत कराया साथ ही उनके पुत्र को भी सम्मानित किया

श्री वरैयाजी के पुत्र दीपेंद्र वरैया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी नीति शोध एवं प्रशिक्षण के प्रभारी है।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  डॉक्टर मोहन यादव  एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री श्याम बिहारी गुप्ता , पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल , वन मंत्री श्री दिलीप अहिरवार , श्री अरविंद पटेरिया  विधायक राजनगर विधानसभा, श्री प्रहलाद लोधी विधायक छतरपुर, श्रीमति ललित यादव विधायक एवं पूर्व मंत्री , पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ श्री मयंक चतुर्वेदी , हिंदुस्तान समाचार के अध्यक्ष अरविंद जी, संभाग प्रभारी  सौरव भटनागर  आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments