ग्वालियर /लायंस क्लब प्रांत 3233 e1 में नीरू सिंह ज्ञानी को जयपुर से प्रांत अध्यक्ष लायन आलोक अग्रवाल द्वारा समाज में साक्षरता को आगे बढ़ाने हेतु प्रांत में रीडिंग एक्शन प्रोग्राम की जिम्मेदारी दी गई है। इस मनोनयन पर
लायन नीरू सिंह ज्ञानी को प्रांत के वरिष्ठ नेतृत्व ने बधाई दी है ।उपप्रांतपाल लायन सुनील गोयल,जयपुर से लायन अंजना जैन, ग्वालियर से रीजन चेयरपर्सन हिमेश दंडोतिया लायन गुरप्रीत कौर ,अपोलो हॉस्पिटल संचालिका एवं लायन मेंबर डॉक्टर प्रियमदा भसीन, लायन अंजू अग्रवाल ,लायन शिवशंकर अग्रवाल ,डॉक्टर पांडे,लायन नलिनी सारस्वत ,लायन राका पाठक ,लायन प्रियदर्शिनी की अध्यक्ष रूचिता गोयल,वरिष्ठ पदाधिकारी निर्मला बुलानी, मुरैना से एडवोकेट जेपी शर्मा आदि सभी ने शुभकामनाए प्रेषित की।
समाज सेवी लायन नीरू सिंह ज्ञानी ने अपने मनोनयन पर कहा कि मै डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अलोक एवं लायन सुनील गोयल सहित सभी मित्रों का बहुत आभार व्यक्त करती हूं ।मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे सभी के सहयोग और शुभकामनाओं से ही पूर्ण करना संभव है ,मै इसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करूंगी।