Homeदेशनेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अकबर लोन बोले पाकिस्तान को एक गाली देगा...

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अकबर लोन बोले पाकिस्तान को एक गाली देगा तो यहां से दस गालियां दूंगा.

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस बीच नेताओं की बयानबाजी तेज गई है. जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता अकबर लोन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आबाद रहे, जो भी पाकिस्तान को एक गाली देगा तो भी उन्हें यहां से दस गालियां दूंगा.

23 मार्च को घाटी के कुपवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबर लोन ने कहा, ‘’मेरा पार वाला जो मुसलमान मुल्क (पाकिस्तान) है, वो आबाद रहे, कामयाब रहे, हमारी और उनकी दोस्ती बढ़े, पाकिस्तान औऱ हिंदुस्तान की दोस्ती आपस में रहे. उस दोस्ती का मैं आशिक हूं, अगर उनको कोई एक गाली देगा, तो मैं उनको यहां से 10 गालियां दूंगा’’

अकबर लोन का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अकबर लोन पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुके हैं.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले एक पाकिस्तान का मुद्दा अपने चरम पर है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की एयरस्ट्राइक और पाकिस्तान के पलटवार से भारत में PAK के खिलाफ गुस्सा है. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से शांति संबंध बहाल करने की अपील की थी.

इस बार जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. कांग्रेस जम्मू और उधमपुर सीट पर लड़ेगी. वहीं, NC के फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे. अनंतनाग, बारामूला और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच दोस्ताना स्पर्धा होगी. जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों पर 5 चरण में चुनाव होना है. 11 अप्रैल को पहले चरण में बारामूला, जम्मू में मतदान होना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments