Homeखेलनौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम...

नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अय्यर का पत्ता कट होने पर उठे सवाल

इंतजार की घड़िया खत्म हुई. नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुने गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी की. 15 मेंबर स्क्वॉड में शुभमन गिल को उपकप्तानी मिली है. श्रेयस अय्यर सरीखे दिग्गज और अनुभवी प्लेयर को बाहर कर दिया गया.

श्रेयस का टीम में नहीं होना हैरान करने वाला है। श्रेयस का बल्ला आईपीएल में खूब चला था और उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इन सबके बावजूद टीम चयन में उनकी अनदेखी की गई। टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये की गई जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सवाल पूछा गया कि श्रेयस को टीम में जगह क्यों नहीं मिली। इस पर अगरकर ने कहा, जहां तक यशस्वी जायसवाल की बात है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप देखें कि किस तरह अभिषेक शर्मा ने अपना काम किया है और वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं, इसलिए यशस्वी को इंतजार करना होगा। ऐसा ही श्रेयस अय्यर के साथ भी है। उनकी कोई गलती नहीं है। हमारे पास सिर्फ 15 खिलाड़ियों को चुनने का मौका था। अगर जगह होती तो हम श्रेयस को टीम का हिस्सा जरूर बनाते।

बुमराह पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव और अजीत अगरकर?
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सूर्यकुमार ने कहा, ‘टी20 विश्व कप के बाद बुमराह टेस्ट कैलेंडर में व्यस्त हो गए। अब उनके पास समय है और टीम में वापसी कर रहे हैं। हम उन्हें टीम में पाकर खुश हैं।’ अगरकर ने कहा, हम चाहते हैं कि बुमराह हर समय उपलब्ध रहे। लेकिन चोटों ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है और फिजियो उनकी निगरानी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह ज्यादातर समय उपलब्ध रहेंगे

 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments