ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के जिला मंत्री एवं पदयात्री सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृव में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के द्वारा ग्वालियर से दतिया पीतांबरा पीठ तक की पदयात्रा से जनता की समस्याओं का निराकरण हुआ।
भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि इस पदयात्रा ने जनता में एक संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सरकार है और जनता के सुख दुख में सदैव साथ है लगातार चार दिन पैदल चलकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे और वहां पर माथा टेका इस दौरान सैकड़ो साथी पदयात्रा में साथ में रहे और पदयात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ कई जगह पदयात्रियों माला शॉल श्रीफल देकर स्वागत किया गया।
ज्ञात रहे भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा 4 दिन की पदयात्रा में साथ रहे और इस दौरान 3 रात्रि विश्राम किया और 4 दिन पैदल यात्रा की।
भारतीय जनता पार्टी ने सत्येन्द्र शर्मा को भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम हेतु वार्ड क्रमांक 4 का प्रभारी बनाया गया था तो सत्येन्द्र शर्मा ने पार्टी के कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी से निभाया और यात्रा के बीच 4 घण्टे का समय निकाल कर वार्ड क्रमांक 4 की बैठक ली एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के तुरंत बाद सत्येन्द्र शर्मा पदयात्रा में वापस शामिल हो गए।O