Homeप्रमुख खबरेंपरिवारवाद पर अखिलेश की सफाई डिम्पल नहीं लड़ेंगी चुनाव

परिवारवाद पर अखिलेश की सफाई डिम्पल नहीं लड़ेंगी चुनाव

राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा पिछले कई समय से सुर्खियों में रहा है। इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, सपा और बसपा को इसके बढ़ावे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन अब इस पर अखिलेश यादव ने एक बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी कि अगर उनकी पार्टी में परिवारवाद है तो उनकी पत्नी डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी।

रविवार को अखिलेश यादव ने रायपुर में यह बात कही। अखिलेश एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी में परिवारवाद नहीं है। एयरपोर्ट में पत्रकारों के सवालों जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी से दोस्ती अभी है, और संबंध कहीं भी किसी तरह से खराब नहीं हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘गाय, भैंस और गोबर की राजनीति करने वाले आज डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं। हमने हमारी सरकार में एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण कराया। लेकिन मोदी जी केवल बात ही कर रहे हैं, हमें नहीं लगता कि रायपुर में मेट्रों का सपना पूरा कर पाएंगे क्योंकि उनका फोकस गुजरात पर ज्यादा है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments