Homeमध्यप्रदेशपर्यावरण सुधारने के लिए शिवराज का बड़ा कदम मध्यप्रदेश में अब बिल्डिंग...

पर्यावरण सुधारने के लिए शिवराज का बड़ा कदम मध्यप्रदेश में अब बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधे लगाना जरूरी

अब पूरी दुनिया इसे मान रही है। मनुष्य ने भौतिक प्रगति के लिए प्रकृति से खिलवाड़ की। ये धरती केवल मनुष्यों के लिए नहीं है सबके लिए है। अनेकों समस्याएं केवल पर्यावरण के असंतुलन से पैदा हुई हैं। पेड़ कटे-जंगल कटे, जिसका बुरे परिणाम आज सबके सामने है। गंगा, सिंधु, कावेरी, सरस्वती, रेवा, यमुना, नर्मदा ये सब पवित्रा मां हैं हमारी। भाव यही है कि इनके बिना हमारा काम नहीं चल सकता है। हमें बचपन से यही सिखाया गया है कि हम प्रकृति की पूजा करें। हमने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की। इसलिए गहरे संकट में आज हम फंसे है। इस संकट से बाहर निकलना है, तो हमें पर्यावरण सुधारना होगा। मैं आप सबसे आह्वान करता हूं कि वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। विश्व पर्यावरण दिवस को पूरी दुनिया मना रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments