नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की बंपर जीत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) या फिर NDA शासित राज्यों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई है। रुझानों में मिलती दिख रही इस जीत के बाद अब 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भगवा सरकार सत्ता पर काबिज हो गई है। आइए देखते हैं कि बंगाल की जीत के बाद भारत के नक्शे पर भगवा का ग्राफ कैसे बदल गया है।
इन 22 राज्यों में BJP या NDA
देश की राजधानी दिल्ली, सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश, यूपी से सटे बिहार के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, असम, गोवा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय और मणिपुर में भी एनडीए या बीजेपी की सरकार है।
बीजेपी ने खुद पोस्ट किया भगवा मैप
बंगाल फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भगवा मैप जारी किया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश के दिल से लेकर बंगाल तक, यह न सिर्फ एक बढ़ता हुआ नक्शा है, बल्कि यह एक ऐसे राष्ट्र का विश्वास है जो प्रगति के लिए दृढ़-संकल्पित है। उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक, रंगों में आया बदलाव अब जरा भी हल्का नहीं है। बंगाल तो बस उस कहानी का सबसे नया अध्याय है, जो पहले से ही जोर-शोर से आगे बढ़ रही है। 2047 तक, मिलकर एक विकसितभारत का निर्माण।