Homeविदेशपाकिस्तानी सियासत में भूचाल: महिला ब्लॉगर का आरोप, `इमरान बनाना चाहते थे...

पाकिस्तानी सियासत में भूचाल: महिला ब्लॉगर का आरोप, `इमरान बनाना चाहते थे यौन संबंध`

इस्लामाबाद: अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची  के एक करीबी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सिंथिया के साथ यौन संबंध बनाना चाहते थे. अली सलेम उर्फ बेगम नवाजिश अली ने कहा है कि उनसे बातचीत के दौरान सिंथिया ने यह आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि वो सिंथिया के काफी करीब थे और एक साथ एक कमरे में भी रह चुके हैं.अली ने बताया कि इसी दौरान सिंथिया ने उन्हें इमरान खान द्वारा शोषण किए जाने की बात बताई.

एक पाकिस्तानी पत्रकार से बात करते हुए लोकप्रिय पाकिस्तानी टैली होस्ट अली सलीम ने खुलासा किया कि रहमान मलिक द्वारा उनका बलात्कार किए जाने की बात सिंथिया ने उन्हें नहीं बताई थी.

अली ने कहा, “अगर वह मेरे साथ इमरान खान के सेक्स करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकती थीं, तो वह पूर्व आंतरिक मंत्री के हाथों हुए बलात्कार के बारे में भी बात कर सकती थीं, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.”

 

रिची ने हाल ही में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. ऐसे में अब उनके एक करीबी द्वारा मौजूदा प्रधानमंत्री पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाने के बाद पाकिस्तान का सियासी माहौल गर्म हो गया है.

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया, “रहमान मलिक पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए अली ने कहा कि रहमान मलिक के लिए उनके मन में कोई सहानुभूति का भाव नहीं है, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के दौरान वही उनके सिक्यूरिटी इंचार्ज थे और आसिफ अली जरदारी ने सत्ता में आने के बाद उन्हें आंतरिक (इंटीरियर) मंत्री बना दिया.”

अली ने कहा, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि सिंथिया ने रहमान मलिक से दुष्कर्म के बारे में मुझसे कभी कोई बात नहीं की.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments