HomeBreakingपाकिस्तान को एक ओर झटका अमेरिका ने दी चेतावनी बिना हमारी अनुमति...

पाकिस्तान को एक ओर झटका अमेरिका ने दी चेतावनी बिना हमारी अनुमति सैन्य कार्रवाई में न करें F16 विमानों का उपयोग

नई दिल्ली : भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करना पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने बुधवार को वायु सीमा का उल्लंघन किया और उसके एक लड़ाकू विमान को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। दरअसल, पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान अमेरिका से मिले हैं। अमेरिका ने कहा है कि बिना उसकी अनुमति के पाकिस्तान इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

इसके पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कहा है कि वह सैन्य कार्रवाई के जरिए स्थिति को जटिल न बनाए और अत्यधिक संयम बरते। अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। भारत के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया। इस हमले में 350 आतंकियों के मारे गए।

मेरिका ने अपने हथियारों के इस्तेमाल पर नियम कड़े कर दिए हैं। भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करने में पाकिस्तान ने एफ 16 फाइटर प्लेन का इस्तेमाल किया है लेकिन अब अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना उसकी अनुमति के पाकिस्तान उसके लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई में नहीं कर सकता। अमेरिका का कहना है कि एफ 16 का इस्तेमाल आत्मरक्षा में किया जा सकता है लेकिन हमले के लिए नहीं।

बता दें कि अमेरिका अपने हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त नियम रखता है। नियमों के मुताबिक उसके द्वारा दिए गए हथियारों का इस्तेमाल देश स्थिति को जटिल बनाने एवं खुद को आक्रामक दिखाने के लिए नहीं कर सकते।

पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों ही देशों रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments