Homeप्रमुख खबरेंपाकिस्तान पर फिर कृपावंत हुए ट्रंप अब टैरिफ में भी मिली भारत...

पाकिस्तान पर फिर कृपावंत हुए ट्रंप अब टैरिफ में भी मिली भारत के 25% के मुकाबले भारी छूट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर सामने आया है। ट्रंप ने 30 जुलाई को भारत के खिलाफ 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए अनिर्दिष्ट जुर्माने की भी बात कही थी। लेकिन अब ट्रंप ने पाकिस्तान को टैरिफ में भारी छूट दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के ऊपर केवल 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। दिलचस्प बात है कि पाकिस्तान के टैरिफ में कटौती करके उसे कम कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पारस्परिक व्यापार नीति में बदलाव करते हुए दर्जनों देशों के लिए नई टैरिफ दरों की लिस्ट जारी की है।

अमेरिका की टैरिफ सूची में भारत के ऊपर जहां 25% की दर लागू है, वहीं पाकिस्तान पर यह 29 से घटकर 19 प्रतिशत हो गई है। भारत के पड़ोसी बांग्लादेश के लिए भी टैरिफ दरों में कमी की गई है। बांग्लादेश का टैरिफ 35 से घटाकर 20% कर दिया गया है। इस टैरिफ लिस्ट में 80 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। ये दरें कार्यकारी आदेश जारी होने के सात दिन बाद से प्रभावी होंगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments