Homeव्यापारपेट्रोल-डीजल के दाम 55 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

पेट्रोल-डीजल के दाम 55 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जारी बढ़ोतरी का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिख रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने सरकार और आम जनता को चिंता में डाल दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम 55 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने हुए हैं।

55 महीनों की रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम
आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74.08 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 81.93 रुपए प्रति लीटर हैं। डीजल ने यहां 65.31 रुपए का आंकड़ा छू लिया है। इससे पहले सितंबर 2013 में दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76 रुपए तक पहुंची थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 76.78 रुपए और चेन्नई में 76.85 रुपए है।

70 के करीब पहुंचा डीजल
डीजल की क़ीमत दिल्ली में 65.31 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। डीजल इतना महंगा पहले कभी नहीं हुआ है। सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है, जो 70 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। मुंबई में डीजल 69.54 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में 68.01 रुपए और चेन्नई में यह 68.90 रुपए प्रति लीटर रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments