धार्मिक विधि विधान से सेवा पथ पर हुआ गोवर्धन पूजन
ग्वालियर/ भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री जयभान सिंह पवैया के आव्हान पर भगतसिंह नगर स्थित सेवापथ परिसर के पूजा मंडप में आयोजित श्री गोवर्धन जी की चित आकर्षक झांकी का वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन किया गया। मौजूद गणमान्य लोगों के द्वारा गोवर्धन महाराज की महाआरती की गई । सामूहिक गोवर्धन पूजा में शहर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
गोवर्धन पूजन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर ने कहा कि हमारे देश में त्योहार मनाने की संस्कृति है इसमें गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। आज का यह पर्व अपनी परंपराओं और श्रेष्ठ महापुरुषों से जुड़ने का पर्व है । यह पर्व हमें संगठन का एक मंत्र भी देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय प्रकृति की रक्षा के लिए हम आगे आए। हम आज यह संकल्प लें कि प्रकृति, संस्कृति और गौ माता की रक्षा के लिए अपना योगदान जरूर देंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि भारत एक मात्र ऐसा देश है जो प्रकृति की पूजा करता है और सनातन धर्म प्रकृति में परमेश्वर के दर्शन करता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति की ही पूजा है जो परम्परा विश्व के

पर्यावरण के लिए युग कि आवश्यकता है ।
श्री पवैया ने कहा कि सनातनियों के लिये गोवर्धन जी पर्वत नहीं बल्कि श्री कृष्ण का साक्षात स्वरूप हैं, उनकी सामूहिक पूजा की व्यापक परम्परा रही , लेकिन महानगरों लुप्त होती जा रही है इसलिए 15 वर्ष पूर्व से गौ, गोवर्धन जी व वनस्पति की सामूहिक पूजा सामूहिक पूजा का यह संकल्प अनवरत जारी रहेगा ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री श्रीधर पराड़कर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेंद्र मिश्रा , सांसद भारत सिंह कुशवाह, म.प्र.शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, मनोज तोमर, मुनेंद्र कुशवाह, लोकेंद्र पाराशर , आशीष अग्रवाल ,विहिप के पप्पू वर्मा, ग्राहक पंचायत के लोकेंद्र मिश्रा, महँत श्री रामभजन दास जी महाराज, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय अभय चौधरी, कमल माखीजानी, पूर्व विधायकद्वय श्री मुन्नालाल गोयल, रामवरण सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश खुराशिया , कँवर मंगलानी , श्रीमती सुमन शर्मा, श्री राकेश माहौर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जवाहर प्रजापति, विनय जैन, राजू पलैया, विनोद शर्मा, हरिमोहन पुरोहित , विपुल गुप्ता , मुन्ना चौहान , निशांत राय , रूपेन्द्र चौहान , राहुल भदौरिया , योगेन्द्र परिहार , पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, धर्मेंद्र राणा, दीपक शर्मा, केशव माझी, गिर्राज कंसाना, नरेंद्र चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।