प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को नवीनीकृत महाकाली मंदिर पावागड समर्पित किया है जो गुजरात ही नहीं समस्त विश्व के हिंदुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र रहा है ।
महामाई के इस मंदिर को सुल्तान महमूद बेगडा ने ध्वस्त करवा दिया था, पर महामाई के आशीर्वाद से मराठों ने गुजरात को सुल्तानी ताक़त से आज़ाद करवाया और इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मेरे पूर्वज “महान मराठा” राजर्षि महादजी सिंधिया इस स्थान के शासक बने, उन्होंने पहाड़ी के ऊपर महाकाली माता के इस मंदिर तक पहुँचने हेतु 226 सीढ़ियाँ बनवाई, इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और फिर कोई सुल्तान महमूद इस मंदिर को ध्वस्त न कर दे, इस को रोकने हेतु, पावागड़ में सिंधिया क़िलेदार नियुक्त किया, और बड़ी मात्रा में सैनिक इस मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए।
1860 तक सिंधिया महाराजाओं को पावागड़ की जनता की सेवा करने का मौक़ा मिला।
केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इस मंदिर के नवीनीकरण को देखकर मेरा मन अति प्रफुल्लित हो रहा है। आशा है कि हमारे प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व देश चहुँमुखी विकास के प्रति अग्रसर रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज समर्पित महाकाली मंदिर पावागड का सिंधिया परिवार से रह है बहुत करीबी संबंध
RELATED ARTICLES