Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर प्रशंसा

प्रधानमंत्री मोदी ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर प्रशंसा

ग्वालियर /राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर तारीफ की. उन्होंने कृषि कानूनों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे माननीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मुद्दे पर विस्तार से बात की है. उन्होंने अच्छी तरह से अपनी बात को रखा है. सिंधिया के अलावा पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तारीफ में कहा कि हमारे कृषि मंत्री ने कृषि कानून को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चल रही चर्चा में अपना पक्ष रख रहे थे.

बता दें कि राज्‍यसभा सदस्‍य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऊपरी सदर में कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है. किसान किसी एक जिले और राज्य का नहीं, बल्कि पूरे विश्व का पेट भरता है. किसान इस देश की रीढ़ है, लेकिन 26 जनवरी को इस देश में जो हुआ वो सबने देखा.

कांग्रेस पर भी प्रहार
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा था- आज जो कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं, उन्हें मैं बताना चाहूंगा कि इस देश में 2019 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कृषि कानून की बात कही गई थी. उन्होंने कहा था कि किसानों से जरूर बात होनी चाहिए. सरकार ने 18 महीने तक कानून को स्थगित करने के फैसले भी लिए हैं. कांग्रेस कभी एसे कानून की वकालत करती थी, लेकिन आज वह सवाल उठा रही है. 2019 के कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये बातें थीं. शरद पवार ने कृषि कानूनों के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खत भी लिखा था, लेकिन आज यही लोग कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं.

समस्या आपकी संघर्ष हमारा ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धन्यवाद के लिए अपना उद्बोधन किया तब उन्होंने राज्यसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी अभिभाषण के बाद अपने 30 मिनिट के भाषण में जिस प्रभावी और सरल अंदाज में कृषि बिलो को समझाकर देश के सामने इस बिल को रखा था उसकी मुक्तकंठ से प्रसंशा किये जाने पर समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और प्रदेश के सपूत श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पर ग्वालियर ही नहीं पूरे प्रदेश वासियों को गर्व है मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments