Homeप्रमुख खबरेंप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 25 को देंगे प्रस्तुति

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 25 को देंगे प्रस्तुति

ग्वालियर 24 दिसम्बर 2025/ तबला दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस अर्थात ग्वालियर गौरव दिवस 25 दिसम्बर को संगीतधानी ग्वालियर में भक्ति संगीत, सूफी एवं पार्श्व गायन के क्षेत्र में विश्व विख्यात कलाकार श्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति विभाग के माध्यम से कैलाश खेर की प्रस्तुति की स्वीकृति प्रदान की है।

संगीत की नगरी ग्वालियर में तबला दिवस व ग्वालियर गौरव दिवस पर कैलाश खेर की प्रस्तुति मेला मैदान में बनाए जा रहे भव्य पण्डाल में 25 दिसम्बर को सायंकाल 7 बजे से होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments