भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुक़ाबला होना है. टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसे जीतने वाली टीम टी-20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम कर लेगी.
अहमदाबाद 7 मार्च 2026/भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच खेला जाना है. इससे पहले न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान सामने आया.
न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे ट्रॉफ़ी जीतने में कोई दिक़्क़त नहीं होगी. जब आप इस टीम को देखते हैं, तो दिखता है कि हम इन टूर्नामेंट्स में काफ़ी स्थिर रहे हैं. इसकी वजह है कि हम हालात या सामने वाली टीम से दबाव में नहीं आते.”
उन्होंने कहा, “हम एक टीम की तरह अपना काम करने पर ध्यान देते हैं. अच्छा होगा अगर हम कुछ दिल तोड़ें और ट्रॉफ़ी जीतें. ज़ाहिर है, भारत पर घर में वर्ल्ड कप जीतने का बहुत दबाव है.”
सैंटनर ने मध्य एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत में फंसी टीमों पर कहा, “ये एक चुनौती है. लेकिन मुझे लगता है कि आख़िर में हम यहां काफ़ी सुरक्षित हैं. हमारे पास कल का बड़ा मैच है. आज हम जो कर सकते हैं वो है इस मैच की तैयारी करना और फिर मैदान पर जाकर अच्छा खेल दिखाना.”