Homeदेशफेसबुक ने किया बड़ा खुलासा कहा 20 करोड़ खाते हैं फर्जी

फेसबुक ने किया बड़ा खुलासा कहा 20 करोड़ खाते हैं फर्जी

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा खुलासा किया है। 4 फरवरी के दिन Facebook ने बताया है कि करीब 20 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं। Facebook का यह भी कहा है कि भारत उन देशों में है, जहां फर्जी खातों की संख्या बहुत अधिक है। 2004 में 4 फरवरी के दिन Facebook की स्थापना की गई थी।

रविवार को Facebook ने अपनी ताजा व में कहा कि 2017 की चौथी तिमाही में अनुमान है कि नकली अथवा दोहरे खातों की हिस्सेदारी हमारे मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) का लगभग 10 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया कि अधिक विकसित बाजारों की तुलना में , इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में इस तरह के नकली अथवा प्रतिरूप खातों की संख्या अधिक है। ॉ

31 दिसंबर 2017 तक फेसबुक पर मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 2.13 अरब थी, जो कि 31 दिसंबर 2016 से 14 प्रतिशत अधिक है। 31 दिसंबर 2016 को एमएयू की संख्या 1.86 अरब थी, जिसमें 6 प्रतिशत यानी 11.4 अरब “नकली खाते” थे। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत, इंडोनेशिया और वियतनाम में उपयोगकर्ताओं की वृद्धि दिसंबर 2016 के मुकाबले दिसंबर 2017 में अधिक रही।

डुप्लीकेट (नकली) खाते वे खाते हैं जो कोई उपयोगकर्ता अपने मुख्य खाते के अतिरिक्त रखता है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नकली या फर्जी खातों का अनुमान खातों के सीमित नमूने की आंतरिक समीक्षा पर आधारित है। कंपनी ने कहा कि फर्जी या नकली खातों का अनुमान वास्तविक संख्या से अलग हो सकता है। इस तरह के खातों को पैमाने पर मापना बहुत मुश्किल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments