Homeदेशबंगाल में तेज बुखार के बाद आज अमितशाह के झारग्राम रैली में...

बंगाल में तेज बुखार के बाद आज अमितशाह के झारग्राम रैली में नहीं पहुंचने की सम्भावना

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली लौटने की खबर है। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। भाजपा के नेताओं ने यह जानकारी दी। मंगलवार को अपनी रैली में वह संबोधन के दौरान खांसते नजर आए थे।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अमित शाह बहुत बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने मंगलवार की रैली में हिस्सा लिया। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

घोष ने कहा कि शाह  नई दिल्ली लौटेंगे, क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खराब सेहत के कारण किसी रैली में हिस्सा नहीं लें। उन्होंने कहा कि यदि कल उनकी तबीयत ठीक रहती है, तभी वह बुधवार को झारग्राम में रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अन्य निर्धारित रैलियां समय पर हों।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments