Homeदेशबजट में पेट्रोल डीजल 2 रुपये सस्ता

बजट में पेट्रोल डीजल 2 रुपये सस्ता

बजट में सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. इससे पेट्रोल-डीजल 2 रुपए तक सस्ता हो गया है. आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा होने और  भारतीय रुपये में आई कमजोरी के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. आईओसी की वेबसाइट्स से मिले आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले महीने यानी जनवरी में पेट्रोल के रेट्स 2.95 रुपए तक बढ़े है. एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल-डीजल बेशक सस्ता हो गया हो, लेकिन अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और रोज तय होने वाली दरों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा.

एक्साइज ड्यूटी में कटौती
सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए घटकर 4.48 रुपए प्रति लीटर कर दी है. वहीं, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए घटकर 6.33 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.
पेट्रोल-डीजल के रेट्स इन आधार पर होते हैं तय
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तीन आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट्स तय करती हैं. पहला इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड (कच्चे तेल का भाव). दूसरा देश में इंपोर्ट (आयात) करते वक्त भारतीय रुपए की डॉलर के मुकाबले कीमत. इसके अलावा तीसरा आधार इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments