प्रवीण दुबे
भोपाल /मध्यप्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा के भीतर शुक्रवार की सुबह से ही बदलाव को लेकर गतिविधियां सरगर्म बताई जा रही हैं, एक ओर जहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बड़ी संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सक्रिय नजर आए वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को हटाए जाने की खबरों के मध्य गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और बीडी शर्मा के बीच मुलाकात की चर्चा भी सामने आई इस मुलाकात को मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सामान्य मेल मिलाप बताया चूंकि यह मुलाकात बंद कमरे में हुई अतः इसको लेकर चर्चाओं का बाजार जोर पकड़ा हुआ है।
उधर प्रदेश संगठन में बदलाव की जोरदार चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 2 दिन के दिल्ली प्रवास पर निकलने वाले हैं इसके भी तमाम निहितार्थ लगाए जा रहे हैं ।चूंकि भाजपा के सत्ता और संगठन में 2020 के बाद से कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है इसलिए यह माना जा रहा है कि चुनाव से पूर्व भाजपा में संगठनात्मक बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के बदले जाने की चर्चाएं इस कारण से महत्वपूर्ण है क्योंकि संगठन में अधिकृत रूप से उनके अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद उसे बढ़ाने की घोषणा पार्टी ने नहीं की है अतः कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी ने बीडी शर्मा को हटाकर कद्दावर नेता पहलाद पटेल को नया अध्यक्ष बनाने का निर्णय ले लिया है हालांकि अभी पार्टी ने अधिकृत रूप से इसकी कोई घोषणा नहीं की है केवल मीडिया में खासकर सोशल मीडिया में उनके हटाए जाने और प्रहलाद पटेल को नया अध्यक्ष बनाने की खबरें वायरल हैं और फिलहाल अधिकृत रूप से बीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाले हुए हैं। जानकारों का कहना है कि संभावना इस बात की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दिल्ली प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद पार्टी में अधिकृत रूप से संगठनात्मक फेरबदल की बड़ी घोषणा की जा सकती है।
मुख्यमंत्री चौहान का दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री चौहान आज शुक्रवार रात्रि 9 बजे दिल्ली जायेंगे ।दिल्ली में कल 27 मई , शनिवार को प्रातः नीति आयोग द्वारा आयोजित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल होंगे ।मुख्यमंत्री चौहान परसो 28 मई, रविवार को प्रातःमाननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए जा रहे नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
28 मई रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान नीति आयोग द्वारा आयोजित सीएम काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे और देर शाम भोपाल वापस आयेंगे ।