वीडी शर्मा संगठन औऱ समाज के लिए समर्पण से नेता बनें है : डॉ नितेश शर्मा
ग्वालियर/कमलनाथ और दिग्विजयसिंह सत्ता के बल पर खड़े हुए नेता हैं जनता के लिए संघर्ष या संगठन के प्रति समर्पण भाव से इन दोनों का कभी कोई रिश्ता नही रहा है।वहीं मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन औऱ जन संघर्ष के लिए अपना घर द्वार छोड़कर जनता के ह्रदय में अपना स्थान बनाया है।
वीडी शर्मा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के नेताओं को अपनी अंतरात्मा में झांकना चाहिए। यह बात भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने एक प्रेस बयान में कही।
डॉ शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के विरुद्ध दिग्विजयसिंह एवं कमलनाथ के आरोपों को निराधार औऱ झूठा बताते हुए दोनों नेताओं की कड़ी भर्त्सना भी की।
डॉ शर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज मप्र के नेता होने का दावा करते है लेकिन हकीकत यह है कि उनका पूरा जीवन केवल छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र और दिल्ली के सत्ता गलियारों तक सीमित रहा है उन्हें मप्र की आज भी कोई समझ नही है।दूसरी तरफ दिग्विजयसिंह सदैव प्रतिक्रियावादी चुनावी राजनीति के झंडाबरदार रहे है उन्होंने जनता के हितों के लिए कभी कोई संघर्ष नही किया है।डॉ शर्मा ने कहा कि वीडी शर्मा पर आरोप लगाने से पहले उन्हें समझना चाहिये कि वे एक सामान्य किसान के घर मे पैदा हुए हैं और सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने जो स्थान अर्जित किया है वह संगठन और जन संघर्ष के बल पर हासिल किया है।कांग्रेस के दोनों नेता कृपावन्त राजनीति की उपज है जबकि वीडी शर्मा ने समाज और देश के लिए अपना घर परिवार लंबे समय तक छोड़कर समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है इसलिए वीडी शर्मा पर लगाया गया हर आरोप इन नेताओं की खीज और बौखलाहट प्रदर्शित करता है।