Homeप्रमुख खबरेंबस में सवार 20 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

बस में सवार 20 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा हुआ है. हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर कुरनूल में बाइक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इसके बाद तो चीख-पुकार मच गई. बस में आग लगने से अब तक 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. अभी कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि ये लोग बस में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई. फिलहाल, 20 लोगों की मौत कन्फर्म बताई जा रही है. मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि बस में 40 पैसेंजर्स सवार थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments