Homeप्रमुख खबरेंबहानेबाज कर्मचारियों को अब अनफिट कर उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति देने की...

बहानेबाज कर्मचारियों को अब अनफिट कर उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति देने की तैयारी

चुनाव डयूटी से बहाने बनाकर बचने वालों को अब जिला प्रशासन अनफिट कर उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति देने जा रहा है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अब वह कर्मचारी और अधिकारी इतने डर गये हैं कि कर्मचारियों द्वारा किये गये अपने आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
चुनाव डयूटी से भागने वाले प्रत्येक चुनावों में जिला प्रशासन के पास चक्कर लगाकर डयूटी केंसिल कराने की फिराक में रहते हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन के पास चुनाव डयूटी केंसिल कराने वालों का मेला सा लगा रहता है। इसमें कई कर्मचारी अपनी बीमारी का बहाना बनाते हैं तो कई विवाह समारोहों का। वहीं भिंड जिला प्रशासन ने चुनाव डयूटी से भागने वालों के लिए एक नया फार्मूला निकाला। इसके तहत कल संयुक्त कलेक्टर भिंड श्यामेन्द्र जायसवाल ने एक चुनाव तत्काल आदेश जारी कर कहा कि मेडीकल परीक्षण में अनफिट पाये गये अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षण में यदि अनफिट पाये गये तो उक्त कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई कर संपादित की जाये। पत्र में यह भी कहा गया है कि विभाग भी अपने स्तर पर उक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची निकाल कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई आरंभ करें तथा कृत कार्रवाई से अवगत करायें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments