Homeप्रमुख खबरेंबांग्लादेशी कप्तान ने आउट किया तो बोखला गया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर ऐसी...

बांग्लादेशी कप्तान ने आउट किया तो बोखला गया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर ऐसी हरकत पर लगी जमकर फटकार

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ सलमान अली आग़ा को आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है.

आग़ा पर यह कार्रवाई शुक्रवार को ढाका में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हुए एक मामले को लेकर की गई है.

मैच में सलमान आग़ा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज़ ने रन आउट किया था, जिसको लेकर काफ़ी विवाद हुआ. आग़ा ने इसे ‘खेल भावना के ख़िलाफ़’ बताया था.

आग़ा को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ़ के लिए आईसीसी के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह अनुच्छेद “अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट सामग्री या कपड़ों, मैदान सामग्री या अन्य वस्तुओं के साथ दुर्व्यवहार” से जुड़ा है.

दरअसल, आउट दिए जाने के बाद पैवेलियन लौटते वक़्त आग़ा ने अपने ग्लव्स और हेलमेट सीमा रेखा के पास फेंक दिए थे. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सलमान आग़ा ने माना कि उन्होंने गुस्से में ऐसा किया था.

इस मामले में आईसीसी ने आग़ा के ‘डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड’ में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments