Homeखेलबांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया

ढाका.बांग्लादेश ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली जीत दर्ज की। दोनों देशों ने 16 साल में अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से चार ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे। पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने कंगारूओं को 20 रन से हराया। मैच के चौथे दिन 264 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मेहमान टीम 70.5 ओवरों में 244 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने मैच में फिफ्टी लगाने के अलावा 10 विकेट भी लिए। इस मैच में चार दिनों के खेल में 942 रन बने और 40 विकेट गिरे।

मैच में प्लेयर्स की परफॉर्मेंस
– बांग्लादेश के लिए पहली इनिंग में शाकिब ने 84, तमीम ने 71 रन बनाए थे। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एगर और कमिंस ने 3-3 विकेट लिए थे।
– ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली इनिंग में मेट रेनशॉ ने 45 और एगर ने 41 रन बनाए थे। इस दौरान शाकिब ने 5/68 तो मेहदी हसन ने 3/62 विकेट लिए थे।
– दूसरी इनिंग में बांग्लादेश की ओर से तमीम ने 78 और मुश्फिकुर ने 41 रन बनाए थे। जिसमें नाथन लियोन को 6/82 तो एगर को 2/55 विकेट मिले।
– ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में डेविड वॉर्नर ने 112 और स्टीव स्मिथ ने 37 रन बनाए। जबकि शाकिब ने 5/85 और तैजुल ने 3/60 विकेट लिए थे।
मैच समरीः
बांग्लादेश- 260 और 221
ऑस्ट्रेलिया- 217 और 244
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments