Homeप्रमुख खबरेंबाढ़ ग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने किया...

बाढ़ ग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने किया 500 करोड़ की सहायता का ऐलान

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया। हवाई सर्वे के बाद पूर्णिया के गेस्ट हाउस में पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और राज्य सरकार के विभागों के सचिव के साथ बैठक की। इस बैठक में बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री को बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। बैठक के बाद पीएम ने बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया। इसके साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर और फंड देने की बात कही। इसके साथ ही पीएम ने बाढ़ से मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला किया है। 45 मिनट किया हवाई सर्वे…
– इससे पहले हवाई सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी प्रधानमंत्री के साथ थे।
– 45 मिनट तक पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले के हवाई सर्वे के बाद पीएम का हेलिकॉप्टर वापस पूर्णिया के चूना पुर एयरपोर्ट पर उतरा। नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और मीटिंग के बाद दिल्ली लौट गए।
बाढ़ से हुई 418 लोगों की मौत
– बिहार में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 39 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 418 हो चुका है। अकेले 87 मौतें अररिया में हुई हैं। अभी भी 19 जिलों के 186 प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे में 5.5 लाख नई आबादी चपेट में आ गई।
– बाढ़ से प्रभावितों की संख्या एक करोड़ 67 लाख से अधिक हो गई है। बाढ़ के कारण अब तक जिलों से 24 हजार 350 झोपड़ियां ध्वस्त हुई हैं। एक हजार से अधिक मकानों को आंशिक क्षति हुई है।
– कच्चा-पक्का मकानों के क्षति का आकलन किया जा रहा है। सात लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों में लगी फसल नष्ट हो चुकी है।
– बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना के जवान राहत बचाव अभियान में लगे हुए हैं। तीनों बलों की 51 टीम के 2248 जवान और 280 मोटरबोट के माध्यम से राहत अभियान में लगे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments