Homeदेशबीकानेर जमीन मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी माँ से पूछताछ

बीकानेर जमीन मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी माँ से पूछताछ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा से आज जयपुर के ईडी दफ्तर में पूछताछ की गयी. ये पूछताछ बीकानेर लैंड डील मामले से जुड़ी हुई है. मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा की मां से पहले चरण की पूछताछ हुई, ईडी ने इस दौरान उनका सेल्फ डिक्लेरेशन लिया. जबकि रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ अब भी जारी है.

रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां से ईडी के कुल 11 अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इन अधिकारियों ने करीब 55 सवालों की लिस्ट तैयार की है. इन सवालों में वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए जमीनों की खरीद फरोख्त में पैसे के इस्तेमाल को लेकर पूछा जा रहा है.

दरअसल, ईडी ने अपने छापे में यह पाया था कि जिस महेश नागर के जरिए स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी की जमीन बीकानेर में खरीदी गई थी वह जमीन महेश नागर के ड्राइवर अशोक कुमार के पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए खरीदी गई थी. लिहाजा यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर क्या जरूरत थी कि ड्राइवर के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करनी पड़ी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments