बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार की सुबह 9 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल वजूभाई वाला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है.
इससे पहले राजभवन आते वक्त येदियुरप्पा ने रास्ते में राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन पूजन किया. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा शपथ ग्रहण समारोह के बाद सदन में बहुमत साबित करने की तारीख का ऐलान कर सकते हैं. इससे पहले सुबह-सवेरे येदियुरप्पा राजभवन पहुंचे और बीजेपी नेताओं सहित राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात की.