Homeदेशबीजेपी ने मध्यप्रदेश सहित 23 राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी,सह...

बीजेपी ने मध्यप्रदेश सहित 23 राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी,सह प्रभारी किए घोषित देखे पूरी लिस्ट

2024 के लोकसभा चुनाव के घमासान के लिए बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. शनिवार (27 जनवरी) को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मध्यप्रदेश, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल समेत 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों का नाम है. महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है.देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को प. बंगाल की जिम्मदारी सौंपी गई है. यहां उन्हें ममता बनर्जी के गढ़ में बीजेपी का कमल खिलाने का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं उनका साथ देने के लिए बीजेपी की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है

उत्तराखंड की कमान दुष्यंत कुमार गौतम संभालेंगे. केरल के लिए प्रकाश जावड़ेकर को लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि कर्नाटक के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी होंगे और सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

वहीं, बिहार में जहां बीजेपी सत्ता में वापसी की तैयारी में है वहां लोकसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह से हरियाणा के लिए विप्लव कुमार देव को प्रभारी और सुरेंद्र‌ नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. झारखंड के लिए सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को प्रभारी बनाया गया है. ओडिशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी नियुक्तकिया गया है जबकि विधायक लता उसेंडी सह प्रभारी होंगे. पंजाब में विजय भाई रुपाणी को प्रभारी नियुक्त किया गया है और नरेंद्र सिंह सह प्रभारी होंगे. वही बात करें तमिलनाडु की तो अरविंद मेनन को प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments