HomeBreakingबेंगलुरू में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक शुरू इसके बाद सीधे राजभवन जाने...

बेंगलुरू में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक शुरू इसके बाद सीधे राजभवन जाने की तैयारी

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके का पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को पसंद करते हैं और हम सरकार बनाएंगे. कोई भी तनाव पैदा कर सकता है लेकिन कर्नाटक के लोग हमारे साथ हैं. बैठक के बाद हम जरूरी कदम उठाएंगे.

-भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बैठक के दौरान नेता का चुनाव होगा जिसके बाद हम सीधा राज भवन जाएंगे. हम सराकर बनाने का प्रस्ताव सामने रखेंगे. यह संभव है कि राज्यपाल से हम कल तक का समय मांगे.

-वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर और धर्मेन्द्र प्रधान  बैठक में भाग लेने भाजपा कार्यालय पहुंचे. ये नेता बेंगलुरु में आयोजित होने वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए निर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होने पहुंचे हैं.

-जेडीएस नेता Saravana ने कहा कि मुझे नहीं पता भाजपा क्या ऑफर कर रही है पर वे हमारे लोगों को फोन करने की कोशिश कर रहे हैं. हम सब साथ हैं, कोई हमारी पार्टी को छू नहीं सकता. हमारे पार्टी के सदस्य पार्टी के प्रति वफादार हैं. 

-कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जेडीएस को अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है, कोई कहीं नहीं जा रहा है. भाजपा को कोशिश करने दीजिए वे जो करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी के पास पर्याप्त संख्या नहीं है. भाजपा के पास 104 हैं और कांग्रेस और जेडीएस के पास 117. जो संविधान को बचाने के लिए है… क्या वह उसे बर्बाद कर सकता है ?राज्यपाल को अपने पहले सारे संबंध तोड़ने होंगे चाहे वह भाजपा से हो या आरएसएस.

-जेडीएस नेता दानिश अली ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस के पास पूरे नंबर हैं. मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे. अगर भाजपा राज्यपाल पर दबाव डालती है तो यह लोकतंत्र की मौत होगी.

-कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हमें अपने विधायकों पर भरोसा है, भाजपा उन्हें अपने पाले में लाने की बहुत कोशिश कर रही है. भाजपा लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती, उसको 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments