ग्वालियर 28दिसंबर 2025/संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज कई स्थानों पर हुए हिंदू आयोजित किए गए इस अवसर पर बौद्ध बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में स्वच्छता वीरों का किया सम्मान किया गया साथ ही सम्मेलन में पंच परिवर्तन के लिए किया प्रेरितपंच परिवर्तन का संदेश बताया गया
सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बौद्ध बस्ती का हिंदू सम्मेलन कृष्णा नगर स्थित हरे कृष्णा पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श गौशाला लालटिपारा के स्वामी ऋषभदेवानंद महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के सह कार्यवाह मुनेन्द्र कुशवाह थे।
इस अवसर पर अर्चना सिकरवार, अजाक्स के मुकेश मौर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप भदौरिया भी मंचासीन रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता वीरों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने हिंदू धर्म, गाय की महत्ता बताई। साथ ही पंच परिवर्तन-पर्यावरण, समरसता, स्व बोध, कुटुंब प्रबोधन, कर्तव्य पालन को आत्मसात कर देश में सकारात्मक बदलाव लाने का आग्रह किया।
यहां भी हुए हिंदू सम्मेलन
लोहागढ़ बस्ती का हिंदू सम्मेलन रविवार को ढोली बुआ का पुल के समीप नगर निगम वर्कशॉप परिसर में आयोजित किया गया। हिन्दू समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन प्रांत प्रमुख अशोक पाठक रहे।
मोहना मंडल का हिंदू सम्मेलन उपाध्याय गार्डन मोहना में आयोजित किया गया मुख्य अतिथि रानीघाटी आश्रम के संत अमृतानंद महाराज एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग प्रचारक ललित जी रहे। इस अवसर पर विनीता जैन, ममता धाकड़ भी मंचासीन रहीं। घाटीगांव मंडल का सम्मेलन पंचायत भवन घाटीगांव में पांडेय महाराज के सानिध्य हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के सह कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र वर्मा थे। इस अवसर पर मनीषा शर्मा एवं संगीता राठौर भी मंचासीन रहीं।