Homeधर्म कर्मभक्तों के लिए खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट

भक्तों के लिए खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट


 विश्वप्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के अनुसार गुरुवार की सुबह5.35 बजे आमभक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस शुभ अवसर के
हजारों भक्त गवाह बने। अब आगामी छह माह तक भोले बाबा की यहीं पूजा होगी और भक्त
उनके दर्शन पाएंगे।
मंदिर समिति ने गुरुवार
तड़के चार बजे से ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तैयारियां शुरू कर दी थी।बाबा केदार के उत्सव डोली को मुख्य पुजारी केदार लिंग ने भोग लगाने के साथ ही
नित-पूजा की। उसके बाद डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग
वेदपाठियोंपुजारियोंहक-हकूकधारियों की उपस्थिति में कपाट पर वैदिक परंपराओं के
अनुसार मंत्रोच्चारण किया गया। ठीक 
5.35 बजे सीलबंद कपाट खोल दिए गए। डोली ने मंदिर में प्रवेश
किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments