Homeदेशअयोध्या भूमि विवाद: मध्यस्थता समिति ने अंतरिम रिपोर्ट SC को सौंपी, आज...

अयोध्या भूमि विवाद: मध्यस्थता समिति ने अंतरिम रिपोर्ट SC को सौंपी, आज होगी सुनवाई

अयोध्या के राम जन्म भूमि विवाद प्रकरण पर मध्यस्थता समिति के अध्यक्ष एफएमआई जस्टिस कलीफुल्ला ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट शीर्ष न्यायालय को सौंप दी है। सुप्रीम कोर्ट इस प्रकरण में आज सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, एसए बोबडे, डीवाई चन्द्रचूड़, अशोक भूषण और एसए नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी।

इस विवाद के सर्वमान्य समाधान की संभावना तलाशने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एफएमआई कलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति के गठन के 6 मार्च के आदेश के बाद पहली बार इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस समिति के अन्य सदस्यों में आध्यत्मिक गुरू और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पांचू शामिल थे।

शीर्ष अदालत ने मध्यस्थता के लिए गठित इस समिति को फैजाबाद में बंद कमरे में कार्यवाही करने और इसे आठ सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया था। इस मामले के सभी पक्षों ने मध्यस्थता से समाधान तलाशने का विरोध किया था और कोर्ट से कहा था कि वह ही इस विवाद में फैसला दे। लेकिन कोर्ट ने कहा था कि आप एक बार आपसी सुलह के बैठिये तो सही।

समिति ने गुरुवार को अपनी अंतरिम रिपोर्ट कोर्ट को दे दी। इसमें उन्होंने बताया है कि यह मुद्दा आपसी बातचीत से सुलझ सकता है या नहीं है। वहीं मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान और पक्षों का क्या रुख रहा है। कोर्ट इस रिपोर्ट को देखकर तय करेगा कि मामले आगे  कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments