Homeप्रमुख खबरेंभज्जी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दिया विजय मंत्र कहा बिना...

भज्जी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दिया विजय मंत्र कहा बिना दबाव के खेलें और जीत का झंडा लहराएं.”

रांची 13 फरवरी 2026/टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला होना है. भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने इस मुक़ाबले पर झारखंड के रांची में पत्रकारों से बात की है.

हरभजन सिंह, “भारत यह मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर है. वो अच्छे स्पिनर हैं. हमें उन्हें सावधानी से खेलना होगा. वे मैच का फ़ैसला तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम बहुत मज़बूत है. यह बहुत अच्छी टीम है. मुझे उम्मीद है कि टीम उसी तरह खेलेगी, जैसे हमेशा खेलती है. बिना दबाव के खेलें और जीत का झंडा लहराएं.”

हालांकि हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी स्पिनर का नाम नहीं लिया है, लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक़ ने अमेरिका के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में चार ओवरों में सिर्फ़ 27 रन दिए और तीन विकेट झटके थे.

सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के जानकारों के बीच उनकी गेंदबाज़ी की काफ़ी चर्चा हुई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments