Homeधर्म कर्मभय्यू महाराज खुदकुशी के बहुचर्चित मामले में संदेह के घेरे में...

भय्यू महाराज खुदकुशी के बहुचर्चित मामले में संदेह के घेरे में आयी 25 वर्षीय युवती

आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की खुदकुशी के बहुचर्चित मामले में संदेह के घेरे में आयी 25 वर्षीय युवती से पुलिस ने यहां रविवार को पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक भय्यू महाराज के पूर्व ड्राइवर कैलाश पाटिल ने पुलिस को हाल ही में दिये बयान में दावा किया है कि युवती यह कहकर आध्यात्मिक गुरु को ब्लैकमेल कर रही थी कि उसके पास उनसे जुड़े कुछ वीडियो और निजी वस्तुएं हैं।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अगम जैन ने “पीटीआई-भाषा” को बताया कि भय्यू महाराज की खुदकुशी के मामले में 25 वर्षीय युवती से पूछताछ की गयी है। सीएसपी के मुताबिक युवती ने पुलिस को बताया कि वह आध्यात्मिक गुरु की मौत से पहले उनकी युवा बेटी कुहू की देखभाल करती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments