Homeमध्यप्रदेशभाजपा की चेतावनी कांग्रेस ने पुतले जलाना बंद नहीं किये तो शहर...

भाजपा की चेतावनी कांग्रेस ने पुतले जलाना बंद नहीं किये तो शहर में घुसने नहीं देंगे कांग्रेस नेताओं को

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर 21 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है की कांग्रेस नेताओं द्वारा  भूमाफिया के समर्थन व संरक्षण में भाजपा के राष्ट्रीय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले जलाकर राजनीतिक विद्वेष फैलाकर शहर का माहौल गंदा करने की कोशिश की जा रही है  इसे तुरंत रोक जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो भाजपा प्रचंड आंदोलन करके किसी भी कांग्रेस नेता को शहर में घुसने नहीं देगी  इससे शहर की शांति व्यवस्था पर जो प्रतिकूल असर पड़ेगा उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनधि मंडल ने जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी के नेतृत्व में शनिवार को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री माखीजानी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, श्री रामबरन सिंह गुर्जर, श्री किशन मुदगल, श्री बालखांडे आदि उपस्थित थे। ज्ञापन  प्रकार है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments