Homeप्रमुख खबरेंभाजपा की फायर ब्रांड नेता उमाभारती चुनावी मंच सम्भालने तैयार मगर रखी...

भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमाभारती चुनावी मंच सम्भालने तैयार मगर रखी यह शर्त

पिछले दो विधानसभा चुनावों से अलग हटकर  भारतीय जनता पार्टी अपनी फायर ब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल करने जा रही है। लेकिन उमाभारती के स्तर पर जो खबरें आ रहीं हैं वह भाजपा का सिरदर्द पैदा करने वाली हैं खबर है कि उमा भारती ने इसके लिए अपने निकटस्थों के लिए टिकट की मांग कर दी है।

उमा के करीबी सूत्रों ने बताया कि  उमा को मप्र में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से कहा गया है, जिसकी उन्होंने स्वीकृति भी दे दी है। अपना चुनावी अभियान शुरू करने से पहले उमा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा कि शुरू से लेकर अभी तक उनके साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं, वे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अभी भी हैं। सूत्रों ने बताया कि उमा ने ऐसे 10 समर्थकों के नाम पार्टी को सौंपे साथ ही उनके लिए विधानसभा सीट का नाम भी सुझाया है। उमा ने पत्र में भाजपा के किसी मौजूदा विधायक, मंत्री का टिकट काटने का जिक्र नहीं किया है,लेकिन उन्होंने अपने समर्थकों के लिए जिन सीटों से टिकट मांगें है, यदि वहां से उन्हें टिकट दिया जाता है तो पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर से लेकर, मंत्री कुसुुम मेहदेले, ललिता यादव का नाम भी काटना पड़ेगा। बताया गया कि पहले उमा  ने 20 समर्थकों के लिए टिकट मांगे थे, जिसमें उनके भतीजे राहुल सिंह का नाम भी था, लेकिन बाद में नाम घटाकर 10 कर दिए गए।

लोधी बाहुल्य सीटों पर प्रचार करेंगी उमा

विधानसभा चुनाव में उमा भारती लोधी बाहुल्य सीटों पर प्रचार करेंगी। प्रदेश में करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा सीट ऐसी हैं जहां लोधी वोट 5 हजार से लेकर 50 हजार की संख्या में है। सूत्रों का कहना है कि उमा भारती ने प्रदेश नेतृत्व के सामने अप्रत्यक्ष रूप से यह शर्त रख दी है कि वे प्रचार में तभी उतरेंगी, जब उनकी मांग पर विचार होगा।

इनके लिए मांगे टिकट 

शैलेन्द्र शर्मा  गोविंदपुरा (भोपाल)

भगवान दास सबनानी हुजूर (भोपाल)

नरेन्द्र बिरथरे पोहरी (शिवपुरी)

्रप्रीतम लोधी पिछोर (शिवपुरी)

रसाल सिंह  लहार (भिंड)

मुकेश जैन ढाना सागर

अजय यादव  टीकमगढ़

राजू फूलवानी छतरपुर

सुधीर अग्रवाल पन्ना

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments