ग्वालियर 3 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज ग्वालियर महानगर की तीनो विधानसभांओ के प्रत्येक वार्ड में भाजपा के खिलाफ आज महानगर में सुदंरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें मंहगाई बढ़ाने वाली एवं यूवांओ को बेरोजगार बनाने वाली, नौकरी देने के नाम पर मौन रखने वाली, ग्वालियर को खंड्डर सिटी बनाने वाली भाजपा की निंदा की गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 15 ग्वालियर विधानसभा के ब्लाॅक क्र. 2 के वार्ड क्र. 7 में सांयकाल 5 बजे राजा की मंडी पर, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के ब्लाॅक मुरार वार्ड 25 में प्रात. 9 बजे सिंधिया नगर, 17 दक्षिण विधानसभा के ब्लाॅक हेमू कालानी चैक में वार्ड 40 में पदयात्रा सांयकाल 6 बजे।
ब्लाॅक क्र. 2 के अध्यक्ष नवीन भदकारिया, मुरार ब्लाॅक के अध्यक्ष विनोद कुमार जेन एवं हेमू कालानी ब्लाॅक के अध्यक्ष कैलाश चवाला ने सभी कंाग्रेसजनो से धरना, पुतला दहन, पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।