ग्वालियर/ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने नवरात्रि के चलते कन्याओं का पूजन रौली चावल लगाकर किया और उन्हें उपहार देकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं श्री राजौरिया ने विद्यालय के मेधावी बच्चों का सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा आज बच्चे कल के सुनहरे भारत का भविष्य है। आज विद्यालय में जो शिक्षा आपको मिल रही है वहीं आपके भविष्य को उज्जवल बनाने में मददगार होगी। विद्यालय में शिक्षकों के माध्यम से आपको जो ज्ञान और सबक मिला है, उसे हमेशा याद रखें।
इस अवसर विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री विनोद शर्मा, जिला मंत्री लता सिंह, मंडल अध्यक्ष जबर सिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद बलबीर सिंह तोमर उपस्थित थे l कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालिका एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेशु राजावत ने किया l
इससे पूर्व सुर, साज और आवाज अकादमी की संचालिका गीता शर्मा और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बलराम बघेल, अनिल कौरव, सीवी शर्मा, जय सिंह तोमर, उम्मेद यादव, ट्विंकल शर्मा, दिनेश भदौरिया उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन चंद्रवीर चौहान ने किया आभार देवेंद्र चौहान ने किया l इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक भी मौजूद थे l